{"_id":"59c805d54f1c1b2b688b65e6","slug":"191506280917-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
हार्वेस्टर-बाइक में टक्कर, एक की मौत, साथी गंभीर
ललितपुर। हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर में ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल है। उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। महरौनी थानांतर्गत सुकाड़ी गांव निवासी रामचंद्र पुत्र भगुंते उम्र 40 अपने गांव के ही साथी राममिलन पुत्र रामसेवक के साथ शनिवार की देर शाम बाइक से महरौनी की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि महरौनी से पहले ढाबे के पास रात करीब आठ बजे सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राममिलन बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राममिलन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद भाग रहे हार्वेस्टर को पुलिस ने छिल्ला गांव के पास अपने कब्जे में ले लिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।