{"_id":"5b0722e54f1c1b9b6e8b4725","slug":"181527194341-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: सरकारी गेहूं को लादकर गायब हुए ट्रक को मप्र पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: सरकारी गेहूं को लादकर गायब हुए ट्रक को मप्र पुलिस ने पकड़ा
Updated Fri, 25 May 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी गेहूं के साथ गायब ट्रक मप्र पुलिस ने पकड़ा
चालक और गेहूं का अभी तक कोई सुराग नहीं
ललितपुर।
जखौरा थानाक्षेत्र के पचौरा स्थित क्रय केंद्र से 16 मई को यूपी कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड द्वारा की गई सरकारी गेहूं की खरीद के 320 बोरे गेहूं लाद कर वेयर हाउस के लिए निकले ट्रक के गायब होने के मामले में मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ पुलिस ने लावारिस हालत में खड़े मिलने पर अपने कब्जे में ले लिया। मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। थाना गौरतलब हो कि जखौरा थानाक्षेत्र के ननौरा गांव निवासी निर्मल कुमार जैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह क्रय केंद्र पचौरा में अधिकृत रूप से सरकारी गेहूं की खरीद का कार्य कर रहा था। 16 मई की रात्रि ट्रक नंबर एमपी 22 एच 0227 में 320 बोरे गेहूं का लदान कराया था। इसको उसने वेयर हाउस के लिए चालक सहित रवाना किया था। ट्रक जब यथा स्थान नही पहुंचा तो केंद्र प्रभारी ने ट्रक मालिक मुहल्ला सदनशाह निवासी जाविद व ट्रक चालक अरविंद के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज होने के उपरांत क्रय केंद्र से जुड़े पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान करीब दो दिन पहले मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ पुलिस ने ट्रक को लावारिस हालत में खड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ट्रक मालिक के साथ मध्यप्रदेश जा पहुंची जहां ट्रक मालिक ने ट्रक के दस्तावेज दिखाकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को वारदात से जुडी जानकारी देकर लापता चालक की खोजवीन करने में मदद मांगी है। वहीं कोतवाली पुलिस चालक की गिरफ्तारी होने के बाद इस मामले का खुलासा कर वाहवाही लूटने की फिराक में जुटी हुई है।