फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Wed, 02 May 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने बताया फांसी लगाने की कोशिश की थी
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत सरदारपुरा मुहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने पर आननफानन में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के अस्तौन गांव निवासी राधा पुत्री शिवचरन की शादी एक साल पहले मुहल्ला सरदारपुरा निवासी राजू राठौर के साथ हुई थी। ससुरालिजनों ने बताया कि वह इन दिनों महिला पांच महीने के गर्भ से थी। रविवार की रात राधा ने कमरे की छत से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी दौरान सास व ससुर ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता देख आननफानन में उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां, चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख महिला को झांसी रेफर कर दिया। झांसी मेडिकल कालेज में गर्भवती महिला की सोमवार की दोपहर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, मृतका के पिता शिवचरन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुरालिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट करते चले आ रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होते देख ससुरालिजनों ने उसे जीने से धक्का दे दिया, जिससे वह गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालिजनों पर हत्या करने के आरोप लगाए हैं। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed