{"_id":"5cb39471bdec2213ea53a218","slug":"171555272817-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाई
ललितपुर। राजघाट पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वारी में विवाहिता ने अपने मायके में फांसी पर लटककर जान दे दी। ग्राम मड़वारी निवासी रेखा (19) पुत्री गुलाब की शादी दस माह पूर्व थाना चंदेेरी अंतर्गत ग्राम खैरा निवासी बलराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके पति बलराम दुुर्घटना में घायल हो गए और पैरों में गंभीर चोटें आई थी। इसके बाद रेखा जनवरी में अपने मायके आ गई थी और दो दिन पहले ही ससुरालियों ने मायके पक्ष को फोनकर बहू को लिवाने की बात कही। इसके बाद शनिवार की दोपहर में जब परिजन खेत पर थे तो रेखा ने मौका पाकर घर में कमरे की छत के कुंदा से दुपट्टा के सहारे लटककर फांसी लगा कर जान दे दी। कुछ ही देर बाद जब मां घर गई और पुत्री को आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कमरे से पुत्री नहीं निकली तो मां ने जाकर देखा। अंदर का नजारा देख मां की चीख निकल गई। जानकारी मिलने पर अन्य परिजन भी खेत से घर पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी।