फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अवैध कोचिंगों के खिलाफ तैयार हुई कोचिंग निरीक्षण कमेटी

अवैध कोचिंगों के खिलाफ तैयार हुई कोचिंग निरीक्षण कमेटी

Fri, 22 Sep 2017 03:19 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
अवैध कोचिंगों के खिलाफ तैयार हुई कोचिंग निरीक्षण कमेटी
अवैध कोचिंग संचालकों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन


ललितपुर। जनपद के विभिन्न राजनैतिक व छात्र संगठनों द्वारा शहर व ग्रामीण इलाकों में संचालित हो रहे अवैध कोचिंग सेेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। इस क्रम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देशन पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद राजपूत के द्वारा जनपद व ब्लॉक स्तरीय कोचिंग निरीक्षण कमेटी का गठन कर दिया है। जिला मुख्यालय पर गठित टीम में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और एक सीनियर प्रवक्ता को शामिल किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड बार क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी बार और राजकीय इंटर कालेज बार के प्रधानाचार्य व एक सीनियर अध्यापक को विकासखण्ड महरौनी क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी महरौनी और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महरौनी की प्रधानाचार्या व एक सीनियर प्रवक्ता को, विकासखण्ड तालबेहट क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी तालबेहट और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ताबलेहट की प्रधानाचार्या व एक सीनियर प्रवक्ता को शामिल किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड बिरधा क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिरधा और राजकीय हाई स्कूल निवाई के प्रधानाचार्य व सीनियर अध्यापक को, विकासखण्ड जखौरा क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी जखौरा और राजकीय इण्टर कॉलेज जखौरा के प्रधानाचार्य व एक सीनियर अध्यापक को, वहीं विकासखण्ड मडावरा क्षेत्र में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा और सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज मडावरा के प्रधानाचार्य व एक सीनियर प्रवक्ता को कोचिंग निरीक्षण कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र में निरीक्षण करके अवैध कोचिंगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और मुकदमा दर्ज कराएगी। इसके साथ ही उक्त कमेटी को हर माह की निरीक्षण आख्या जिला मुख्याल पर उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed