फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम पर छापेमारी

बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम पर छापेमारी

Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम पर छापेमारी
बाबा वीरेंद्र दीक्षित के आश्रम पर छापेमारी
विज्ञापन

ललितपुर। बाबा वीरेंद्र दीक्षित पर दुष्कर्म के आरोप लगने के साथ ही देश भर के उनके आश्रमों की तलाशी शुरू हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने आश्रम की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। गौरतलब हो कि दिल्ली स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की महिलाओं द्वारा बाबा वीरेंद्र दीक्षित पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के बाद देश भर के आश्रमों पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को नेहरू महाविद्यालय के पास स्थित शांति नगर में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय नामक आश्रम पर बाबा वीरेंद दीक्षित की तलाश और आश्रम में रह रहे लोगों की जानकारी के लिए एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने महिला पुलिस सहित आश्रम पर छापेमारी की। इस दौरान आश्रम संचालिका श्वेता सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान संचालिका ने बताया कि यहां पर विभिन्न जनपदों की चार लड़कियां स्थाई रूप से निवास करती है। इस बीच अक्सर जनपद व अन्य जगहों से महिलाओं का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा महिला पुलिस ने आश्रम के अंदर जाकर चप्पे-चप्पे की छानबीन की। इस दौरान आश्रम में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed