सात किसानों से जुर्माना वसूला
ललितपुर। फसल अपशिष्ट जलाने पर सात किसानों से 17,500 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है। अब तक की कार्रवाई में तहसील सदर के अंतर्गत 74 प्रकरण चिह्नित हुए हैं। तहसीलदार सदर राजेंद्र बहादुर का कहना है कि पहले ही किसानों को खेतों में फसल अपशिष्ट नहीं जलाने के लिए अवगत करा दिया था। इसके बाद भी कई किसानों ने खेत में अवशिष्ट जलाए, उनका चिह्नींकरण किया गया है। जो भी किसान अपने खेत में खड़े अपशिष्ट में आग लगाएगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई में किसानों पर जुर्माना के साथ जेल की सजा का भी प्राविधान है। वैसे भी खेत में खड़े अपशिष्ट में आग लगाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और प्रदूषण फैलता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह अपने खेत में खड़े फसल के अवशेषों को नहीं जलाएं।