फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फसल के अवशेष जलाने वाले 299 किसान हुए चिह्नित

फसल के अवशेष जलाने वाले 299 किसान हुए चिह्नित

Mon, 03 Jun 2019 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
फसल के अवशेष जलाने वाले 299 किसान हुए चिह्नित
फसल के अवशेष जलाने वाले 299 किसान चिह्नित
विज्ञापन

ललितपुर। खेतों में फसल काटने के बाद शेष बचे अवशेषों को जलाने वाले किसान चिह्नित किए जा रहे हैं। अब तक 299 किसान चिह्नित हो चुके हैं। अब इन्हें प्रशासन नोटिस जारी कर रहा है। लेकिन, इसके बाद भी फसल के अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं कम नहीं हो रहीं हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को दुर्घटनाओं की चपेट में आकर भुगतना पड़ रहा है।
खेत की मिट्टी में कई लाभकारी जीवाणु होते हैं, जो फसलों के लिए लाभकारी होते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। इसलिए आदेश है कि खेतों में खड़े फसल अवशेष को जलाया न जाए, बल्कि गहरी जुताई कर उन्हें मिट्टी में दफन कर दिया जाए, जिससे खेत की उर्वरा शक्ति और बढ़ जाएगी। लेकिन, इसके बाद भी जिले में खेत में खड़ी फसलों के अवशेष जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अवशेषों को खेत में जलाने से फसल के लिए लाभकारी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिसका असर अगली फसल पर पड़ता है। उनमें नुकसानदायक कीट के प्रकोप का खतरा बढ़ जाता है और आग लगने की घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन

कई किसान अपने खेतों में खड़े अवशेषों के आग लगा रहे हैं। बीते दिनों खेतों में गेहूं की फसल की कटाई की गई थी। कई किसानों ने खेत में हार्वेस्टर से फसल की कटाई कराने के बाद अब फसल के अवशेषों को जलाया जा रहा है, जबकि अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए ऐसे किसान चिह्नित किए जा रहे हैं, जो फसल के अवशेषों में आग लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तब 300 किसान चिह्नित हो चुके हैं, जिन्हें नोटिस भेजकर कार्रवाई की रही है। सदर तहसील में 28 किसानों को चिह्नित किया गया है और एक किसान से ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। मड़ावरा तहसील में 44 किसान, तालबेहट तहसील में 12 किसान और तहसील महरौनी में 176 किसानों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें नोटिस भेजा गया है। इनमें से महरौनी के 20 किसानों से जुर्माना वसूला गया है।

ये है जुर्माना राशि
दो एकड़ की फसल अवशेष जलाने पर ढाई हजार रुपये जुर्माना, पांच एकड़ तक फसल अवशेष जलाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना और पांच एकड़ से अधिक फसल अवशेष जलाने पर 15 हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है।


आगजनी से हो चुकी कई घटनाएं
जिले में फसल के अवशेषों में आग लगने से कई दुर्घटनाएं हो चुकीं है। इनमें जनहानि तक हो चुकी है। बीते सोमवार को थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम मिदरवाहा निवासी किसान मुल्ले (70) पुत्र हल्के के खेत में आग लग जाने से खेत में रखा भूसा जला रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसकी आग से झुलस कर मौत हो गई थी। इसी तरह महरौनी में खेत में आग लगने से एक मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया था। शनिवार को थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम चौकी दिगवार निवासी मुन्नालाल पुत्र रखू कुशवाहा दोपहर को अपने खेत पर बने टपरा में सो रहा था। इसी दौरान खेत से टपरे में आग लगने के कारण झुलस गया था।

फसलों में आग लगाने वाले किसानों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें नोटिस भेजकर जुर्माना वसूला जा रहा है।
- राजेंद्र बहादुर, सदर तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed