फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पत्नी व बच्ची को दो लाख रुपए में बेचने का आरोप, छह पर मुकदमा

पत्नी व बच्ची को दो लाख रुपए में बेचने का आरोप, छह पर मुकदमा

Sun, 02 Jun 2019 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी व बच्ची को दो लाख रुपए में बेचने का आरोप, छह पर मुकदमा
पत्नी व बच्ची को बेचने का आरोप, छह पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सुरईघाट स्थित मान्यवर कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ससुरालियों पर पत्नी और पांच वर्षीय बच्ची को दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। थाना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी के मायके पक्ष के चार लोगों सहित छह पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला सुरई घाट कांशीराम कॉलोनी निवासी छोटेलाल रायकवार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ जुलाई को टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ के मुहल्ला पट्टी निवासी उसकी सास भंती, ससुर परम और साले आदि उसकी पत्नी ममता और पुत्री पूजा (5) को तीर्थयात्रा की कहकर ले गए थे। लेकिन, काफी दिनों तक जब दोनों वापस नहीं आईं तो उसने तलाश किया। बाद में पता चला कि ससुराल वालों ने मथरे के माध्यम से पत्नी व बच्ची को दो लाख रुपये में थाना पाली अंतर्गत ग्राम पड़ना निवासी हीरालाल और जुझार रैकवार को बेच दिया है। वह ग्राम पड़ना गया और पत्नी के बारे में पूछताछ की तो हीरालाल ने गालियों देते हुए कहा कि ममता व पूजा अपनी मर्जी से उसके यहां निवास कर रही हैं। धमकी दी कि यदि मकान पर आया तो जान से मार देंगे। छोटेलाल रायकवार ने आरोप लगाया कि उसके सास व ससुर, साले आदि ने पत्नी को बंधक बनाकर बेचा है। थाना पाली में शिकायती पत्र दिया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों भन्ती, परम, कल्लू, मुकेश, मथरे, हीरालाल पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed