फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टैक्सी पलटने से नौ घायल, दो रेफर

टैक्सी पलटने से नौ घायल, दो रेफर

Sun, 26 May 2019 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी पलटने से नौ घायल, दो रेफर
टैक्सी पलटने से नौ घायल, दो रेफर
विज्ञापन

महरौनी। ललितपुर रोड पर ग्राम किसरदा के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास टैक्सी पलट जाने से नौ सवारियां घायल हो गईं। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टैक्सी ग्राम पठा से सवारियां लेकर महरौनी आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण टैक्सी अनियंत्रित हो गई और ग्राम किसरदा के पास पलट गई, जिससे उसमें बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। गांव के अमित (27) पुत्र जगदीश, अभिषेक (18) पुत्र जानी, चंद्रभान (22), कंछेदी (55), आरती (25), भारती (22), मीरा (32), पानबाई (50), अर्पित (3) घायल हो गए। इनको स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार करने के बाद छुट्टी कर दी गई, जबकि अमित और अभिषेक की गंभीर हालत होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed