फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bajrang Dal activists surrounded the police outpost and staged a protest.

Ghaziabad News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal activists surrounded the police outpost and staged a protest.

विज्ञापन
मोदीनगर। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात हापुड़ मार्ग स्थित मोदीपोन चौकी का घेराव कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चौकी पर तैनात दरोगा पर कार्यकर्ता को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। करीब दो घंटे हंगामा चला, कार्यकर्ता को छोड़ने के बाद आंदोलनकारी शांत हुए।

बजरंग दल नेता शुभम शर्मा ने बताया कि जगतपुरी कॉलोनी निवासी कार्यकर्ता सचिन गुरुवार रात करीब आठ बजे कार से मेरठ की तरफ से आ रहे थे। राज चौपला पर जाम लगा था, तभी उनकी कार दूसरी कार से टच हो गई। दूसरी कार सवारों ने सचिन से अभद्रता और गाली-गलौज की। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को मोदीपोन चौकी ले गई। आरोप है कि चौकी पर तैनात दरोगा ने दूसरी कार सवारों को छोड़ दिया, जबकि सचिन से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। मना करने पर दरोगा ने सचिन को चौकी में बैठा लिया और जेल भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

जानकारी पर बजरंग दल कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रात करीब 10 बजे चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपी दरोगा को निलंबित करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सचिन को छोड़ दिया, जिसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed