फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action taken under the PIT-NDPS Act against two brothers accused of smuggling cough syrup.

Ghaziabad News: कफ सिरप तस्करी के आरोपी दो भाइयों पर पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Action taken under the PIT-NDPS Act against two brothers accused of smuggling cough syrup.

विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के आरोपी सहारनपुर निवासी दो भाइयों विभोर राणा और विशाल सिंह के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बीते दिनों पुलिस ने इसके लिए अनुमति मांगी थी, जो अब उत्तर प्रदेश सलाहकार बोर्ड और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दे दी है। इसके तहत दोनों एक साल तक जेल में निरुद्ध रहेंगे और इस अवधि में उन्हें जमानत नहीं मिल सकेगी।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि नवंबर 2025 में नंदग्राम पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मछली गोदाम में छापा मारकर कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1,150 पेटियां बरामद की थीं। मामले में आठ तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। जांच में विभोर और विशाल के नाम भी सामने आए थे। उन्हें एसटीएफ लखनऊ ने गिरफ्तार किया था और दोनों लखनऊ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों पर करीब 150 करोड़ रुपये का अवैध सिंडिकेट चलाने का आरोप है। फर्जी दवा फर्मों और बिलों के जरिये प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद-फरोख्त कर बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक पहुंचाने का आरोप है। दोनों भाइयों की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अब तक कुर्क की जा चुकी है। कमिश्नरेट पुलिस के 10 साल के रिकॉर्ड में पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत यह पहली कार्रवाई बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed