फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cab driver commits suicide by hanging himself using the car's fan belt.

Gurugram News: कैब चालक ने गाड़ी के फैन बेल्ट से फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 29 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cab driver commits suicide by hanging himself using the car's fan belt.
बादशाहपुर-टिकली रोड पर खाली पड़े गोदाम में मिला शव, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर-टिकली रोड स्थित खाली गोदाम में कैब चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भोंडसी स्थित स्नेह कालोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात कही गई है।


शुरुआती जांच में अंदेशा है कि सुखबीर अकेले ही खाली गोदाम के हाॅल में गया था। गाड़ी के फैन बेल्ट से फंदा बनाया और पत्थर व ईंटों की मदद से छत पर फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल, गिलास और नमकीन के पाउच बरामद हुए हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोदाम के आसपास झाड़ियां होने के कारण किसी ने उसे वहां जाते या घटना के दौरान नहीं देखा। मृतक के परिजनों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए। हालांकि जांच में हत्या से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मामले में अभी हत्या की आशंका नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। आत्महत्या करने के कारण की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed