फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case filed against Vaikuntham Buildcon Private Limited in RERA and the CGM Court.

Ghaziabad News: वैकुंठम बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रेरा और सीजीएम कोर्ट में दर्ज हुआ वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Vaikuntham Buildcon Private Limited in RERA and the CGM Court.
गाजियाबाद। विलासा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने वैकुंठम बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक पंकज त्यागी व अभिषेक त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) में वाद दर्ज कराया है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि बिल्डर ने रेरा के प्रावधानों के अनुसार कार्य नहीं किया और परियोजना से संबंधित रेरा में लिखित रूप से किए गए वादों में से लगभग 90 प्रतिशत पूरे नहीं किए गए। आरडब्ल्यूए ने अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से वाद पंजीकृत करवाया है। विलासा के अधिकृत प्रतिनिधि आशीष सिंह ने बताया कि वैकुंठम बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक पंकज त्यागी, निदेशक अभिषेक त्यागी, अभिनव त्यागी, आलोक त्यागी, आदित्य त्यागी, वैद्य चरण शुक्ला, ब्रिज मोहन वर्मा, राजीव और अन्य के विरुद्ध जबरन वसूली, धोखाधड़ी, जालसाजी, महिलाओं से अभद्रता, आईएफएमएस एवं एडवांस मेंटेनेंस गबन, डराने-धमकाने और जान से मार देने की धमकियों का उल्लेख करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में एफआईआर दर्ज कराने के लिए वाद भी प्रस्तुत किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed