फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पीएम आवास योजना में धनराशि हड़पने पर नौ पर मुकदमा

पीएम आवास योजना में धनराशि हड़पने पर नौ पर मुकदमा

Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में धनराशि हड़पने पर नौ पर मुकदमा
पीएम आवास योजना: धनराशि हड़पने पर नौ पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर के कस्बा बानपुर और ग्राम डंगराना में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दो किश्तों में धनराशि हड़पने के मामले में नौ आरोपियों पर अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी बार अनिल त्रिपाठी ने थाना बानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बानपुर निवासी सुखवती सहरिया, दयाचंद और जानकी सहरिया द्वारा आवास निर्माण के लिए 40 हजार और 40 हजार रुपये की दो-दो किस्तों में एक लाख 10 हजार रुपये बैंक से निकाल लिए, लेकिन आवास का निर्माण पूरा नहीं कराया और धनराशि का दुरुपयोग किया। इसी तरह ग्राम डंगराना निवासी वीरन, सुगर बाई, हरिशंकर, श्रीमती श्याम, सीताराम और धुरका ने भी 40 हजार व 70 हजार रुपये की दो-दो किस्तों में एक लाख दस हजार रुपये बैंक से निकाल लिए, लेकिन आवास का निर्माण पूरा नहीं काराया है। ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed