{"_id":"5b81bc6b42c792462f5ea448","slug":"151535229035-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: टप्पेवाजी करते महिला पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: टप्पेवाजी करते महिला पकड़ी
Updated Sun, 26 Aug 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टप्पेबाजी करते महिला पकड़ी
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास स्थित टायर की दुकान से गुल्लक में रखे 37 हजार रुपये चोरी करते देख दुकान के कर्मचारियों ने रंगे हाथ महिला को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप के पास कन्हैया शर्मा की टायर की दुकान हैं। शनिवार की दोपहर वह किसी कार्य से दुकान से बाहर गए हुए थे। इस दौरान दुकान के कर्मचारियों के पास बांसी का एक किसान आया और टायर खरीदकर भुगतान कर दिया। कर्मचारियों ने किसान से प्राप्त हुआ भुगतान गुल्लक में रख दिया। इसी दौरान किसान ने कहा कि वह टायरों को दुकान के बाहर खड़े हाथ ठेले पर रखवा दे। इससे वह इन्हें बस में रखवाकर घर ले जा सके। इसी दौरान दुकान के बाहर बैठी महिला ने कर्मचारियों के बाहर जाने पर गुल्लक में रखे 37 हजार रुपये पार कर दिए। कर्मचारी की नजर पड़ते ही उसने महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस और मालिक को दी। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।