{"_id":"5a2ee3b94f1c1b0d698c167d","slug":"151513022393-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेती
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेती
ड़ोगरा खुर्द (ललितपुर)। अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नाराहट पुलिस को सोमवार की दोपहर बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने डोंगराखुर्द गांव से आधा एकड़ खेत में बोई गई गांजे की फसल पकड़ी। कार्रवाई में पुलिस ने तीन क्विंटल गांजे के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। जबकि दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
नाराहट थाना अंतर्गत ड़ोगरा खुर्द गांव में गांजे की खेती की सूचना मिलने पर नाराहट क्षेत्राधिकारी देव आनंद, प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र गौतम पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और ड़ोगरा खुर्द गांव में खेत पर भारी मात्रा में गांजे के बड़े बड़े पेड़ लगे मिले। पुलिस ने खेत से गांजे के पेड़ कुल्हाड़ी कटवाकर अपने कब्जे में ले लिए पुलिस ने ड़ोगरा खुर्द निवासी बरखेरा बाई पत्नी नन्दू, चन्दा वाई पत्नी मिठठू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नन्दू पुत्र हल्का और मिट्ठू पुत्र नन्दू मौके से भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने लगभग तीन क्विंटल गांजा अपने कब्जे में ले लिया। गौरतलब हो कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे का अवैध कारोबार होता है। यहां से गांजे को कई जिलों और अन्य प्रदेशों में पहुंचाया जाता है। इससे पहले भी क्राइम ब्रांच के साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजे की खेती पकड़ी थी।