{"_id":"59c425dc4f1c1bb4688b5e3d","slug":"151506026972-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम पेज की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रथम पेज की खबर
Updated Fri, 22 Sep 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य गायब
ललितपुर। मड़ावरा क्षेत्र पंचायत सदस्य के गायब होने के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। इस मामले की विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारी को राज्यमंत्री समेत जिले के वरिष्ठ भाजपाई नेता जांच से हटाने में जुट गए हैं और विवेचना न करने का दबाव बना रहे हैं। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरतलब हो कि गिरार थानाक्षेत्र के टोरी गांव निवासी महेंद्र पुत्र भगुंते ने मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर भाजपा के स्थानीय नेताओं पर अपहरण का आरोप लगाया था। पीड़ित का कहना था कि उसके पिता क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। मड़ावरा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद उनके पिता का बीस दिन पहले अपहरण कर लिया गया, इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। सोमवार को भगुंते के पिता का निधन होने के बाद बीस असलहाधारी उन्हें अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए लाए और इसके बाद फिर वापस ले गए। मंगलवार को शिकायत की विवेचना कर रहे धौरीसागर चौकी प्रभारी संजय यती ने प्रार्थनापत्र में लगाए गए आरोप के संबंध में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार के पास फोन कर शिकायत की जांच करने की कोशिश की। इसके बाद विवेचना कर रहे पुलिस अधिकारी के पास सत्ताधारी दल के नेताओं के फोन पहुंचना प्रारंभ हो गए। राज्यमंत्री का कहना है कि गायब हुआ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरक्षित है और उसको कोई दिक्कत नहीं है। ब्लाक प्रमुख चुनाव के चक्कर में इनको एकत्र करके रखा गया है। मंत्री का कहना है कि सब लोग जानते हैं कि वह क्यों गायब हुआ है। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी ने भी जांचकर्ता पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।