फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सरचार्ज माफी योजना में छूट व बकाया का नोटिस पहुंचेगा घर-घर

सरचार्ज माफी योजना में छूट व बकाया का नोटिस पहुंचेगा घर-घर

Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
सरचार्ज माफी योजना में छूट व बकाया का नोटिस पहुंचेगा घर-घर
सरचार्ज माफी योजना में छूट व बकाया का नोटिस पहुंचेगा घर
विज्ञापन

नोटिस में बिल की पंजीकरण राशि, छूट और बकाया भरने की मिलेगी जानकारी
एमडी के आदेश पर विद्युत अधिकारियों ने कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा जारी की गई 100 फीसदी सरचार्ज माफी समाधान योजना में अब विद्युत विभाग प्रत्येक उपभोक्ताओं को सरचार्ज की मिलने वाली छूट और बकाया राशि से संबंधित नोटिस घर-घर भेजेगा। इस योजना के नोटिस में जमा की जानी वाली बिलों के सापेक्ष पंजीकरण राशि और बाकी बकाया पर किस्तों या फिर एकमुश्त के रूप में जमा की जाने वाली बकाया राशि की जानकारी भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू व कॉमर्शियल दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं और निजी नलकूप के सभी विधाओं के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को दिसंबर तक के विद्युत बिल की राशि में लगाने वाले सरचार्ज पर 100 फीसदी छूट का प्रावधान किया गया है। जबकि इस योजना में पंजीकरण राशि के रूप में सरचार्ज हटाकर बकाया राशि का एक तिहाई राशि जमा करनी होगी। यह योजना एक जनवरी से लागू की गई है, जो 31 मार्च तक जारी रहेगी और इसमें 31 जनवरी तक उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना होगा। इस योजना की जानकारी हर उपभोक्ता तक समय पर पहुंच सके, इसके लिए विद्युत निगम ने 100 फीसदी सरचार्ज माफी समाधान योजना लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचाने के लिए विद्युत बकाया से संबंधित नोटिस सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। उस नोटिस में संबंधित उपभोक्ताओं को उसकी विद्युत संयोजन संख्या, विद्युत बिल की श्रेणी, विद्युत कनेक्शन का किलोवाट में भार के साथ ही माह दिसंबर तक कुल बकाया राशि दर्शाई जाएगी। इसके अलावा इस नोटिस में शासन द्वारा बकाया राशि में लगे सरचार्ज की 100 फीसदी छूट योजना जो एक जनवरी को लागू हुई है, इसकी जानकारी भी लिखी होगी। इसके साथ ही इस योजना में दी जाने वाली छूट की राशि और जमा की जाने वाली शुद्ध बिजली बिल की बकाया राशि की जानकारी भी लिखकर बताई जाएगी। इस नोटिस में ही जमा होने वाली शुद्ध बकाया राशि के सापेक्ष 30 प्रतिशत राशि जो पंजीकरण के रूप में जमा करनी होगी, इसकी भी जानकारी दी जाएगी और अवशेष बकाया धनराशि जो एक मुश्त या किस्तों में कब तक उपभोक्ता जमा कर सकेगा, यह भी स्थिति उसके बिल नोटिस में स्पष्ट रूप से बताया जाएगा। इस नोटिस के पहुंचने पर उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस नोटिस में उपभोक्ताओं अपने बिल के बकाया, पंजीकरण राशि, बकाया राशि, सरचार्ज हटाकर कितना बिल जमा करना है, किश्तों में कितना बिल जमा करना होगा, और छूट कितनी राशि की मिलेगी यह पूरी जानकारी से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


सरचार्ज माफी योजना में मिलने वाले लाभ और जमा की जाने वाली राशि और पंजीकरण से संबंधित जानकारी के नोटिस प्रत्येक उपभोक्ताओं को घर-घर पहुंचाए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों की टीमें तैयार की गई हैं, जो उपभोक्ताओं तक यह नोटिस पहुंचाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed