फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: आपराधिक वारदातों से सहमे शहर वासी

क्राइम: आपराधिक वारदातों से सहमे शहर वासी

Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: आपराधिक वारदातों से सहमे शहर वासी
आपराधिक वारदातों से सहमे शहर वासी
विज्ञापन

ललितपुर।
जिले में बढ़ रही आपराधिक वारदातों ने आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। पिछले दस दिन के अंदर शहर कोतवाली क्षेत्र में ठेकेदार अनूप सहाय की गोली मारकर हत्या, अधिवक्ता और नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य के धमकी भरे पत्र पहुंचने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस इन सभी मामलों को खोलने में सक्षम नजर नहीं आ रही है। वहीं, सोमवार को एटीएम से तमंचे के साथ पकड़े गए युवक की खबर ने और चिंताएं बढ़ा दी हैं। मामलों के खुलासे न हो पाने से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास डगमगा रहा है।
गौरतलब है कि दो फरवरी को ठेकेदार अनूप सहाय की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद छह फरवरी को एक अधिवक्ता के घर अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की और नौ फरवरी को नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश अग्रवाल को धमकी भरा पत्र भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। वहीं, शहर स्थित चांदमारी कालोनी में रहने वाले बैंक कर्मचारी और एक अन्य के घर में हुई लाखों की चोरी। इन सभी मामलों में पुलिस अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है। किसी भी मामले में कोई गिरफ्तारी न होते देख आम लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत
आपराधिक घटनाओं की जांच ठीक से न किए जाने के कारण निरंतर अपराध का ग्राफ बढ़ता रहता है। नई सरकार आने के बाद लोगों में सुधार की उम्मीद जगी थी, लेकिन इस शासन में भी पिछली सरकार की तरह अपराध निरंतर घटित हो रहे हैं। अपराधों में रोकथाम के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु हुंडैत, अधिवक्ता

शीघ्र मामलों का खुलासा कर विश्वास जगाए पुलिस
शहर में आपराधिक घटनाओं पर जल्द से जल्द अंकुश लगना जरूरी है। ऐसी घटनाओं से शहर के लोगों में डर का माहौल बढ़ रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन को इन घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर असली अपराधियों को पकड़ना चाहिए, ताकि शहर के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। हाल ही के कुछ दिनों से बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने शहरवासियों को चिंता में डाल दिया है।
सुनील देवलिया, अधिवक्ता

किसी भी अपराधी को नहीं दिया जाएगा संरक्षण
शहर में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी तो हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से इनपर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। आपराधिक घटनाओं के संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात भी हुई है तो उन्होंने शीघ्र लगाम लगाने का आश्वासन दिया है। भाजपा सरकार में किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा यदि कहीं जरूरत हुई तो शीर्ष नेतृत्व को अवगत करवाया जाएगा।
रमेश सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष

जनता के बीच बना है भय
शहर में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को रोकने में पुलिस सक्षम नहीं दिख रही है। इस कारण ही इनका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व अपनी वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए हैं। पिछले दस दिनों के अंदर शहर में चोरी, हत्या और धमकी जैसे मामलों में आम लोगों के बीच भय का वातावरण व्याप्त कर दिया है। पुलिस यदि इन मामलों का जल्द पटाक्षेप नहीं करती है तो और भी घटनाएं बढ़ सकती हैं।
सुनीत जायसवाल, व्यापारी


शीर्ष नेतृत्व से करेंगे शिकायत
शहर में कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है और पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। एसपी को घटनाओं के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त शीघ्र घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों के हौसले बुलंद न हो सकें। यदि कोई कोताही बरती जाएगी तो शीर्ष नेतृत्व से शिकायत की जाएगी।

प्रदीप चौबे, सांसद प्रतिनिधि

बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन भी किया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
सलमान ताज पाटील, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed