{"_id":"6a948a0dc05294414109febd","slug":"youth-goes-missing-in-the-ganges-after-sitting-on-the-ghat-steps-sdrf-engaged-in-search-operation-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160292-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घाट की सीढ़ी पर बैठा युवक गंगा में लापता, एसडीआरएफ जुटी तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घाट की सीढ़ी पर बैठा युवक गंगा में लापता, एसडीआरएफ जुटी तलाश में
विज्ञापन
युवक के डूबने पर कंतित घाट की सीढि़यों पर मौजूद परिजन। स्रोत- संवाद
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के कंतित गांव में रविवार दोपहर घाट की सीढ़ी पर बैठा युवक अचानक गंगा नदी में गिरकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। परिजन घाट पर डटे रहे।
कंतित गांव के दानव राय प्राथमिक विद्यालय निवासी प्रकाश सरोज (23) पुत्र बिंदु सरोज रविवार दोपहर घाट की सीढ़ी पर बैठा था। इसी दौरान अचानक वह गंगा नदी में गिर गया और देखते ही देखते लापता हो गया।
युवक के गंगा में डूबने की सूचना कंतित सभासद प्रतिनिधि राज कुमार दुबे ने विंध्याचल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अभियान में बाधा आ रही है। अशोक ने बताया कि घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार प्रकाश के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि गंगा में लापता युवक की तलाश की जा रही है।