फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिवार परामर्श केंद्र मं आए व्यक्ति ने खाया जहर

परिवार परामर्श केंद्र मं आए व्यक्ति ने खाया जहर

Sun, 12 Nov 2017 03:22 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 03:22 AM IST
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र मं आए व्यक्ति ने खाया जहर
परिवार परामर्श केंद्र में आये व्यक्ति ने खाया जहर
विज्ञापन

ललितपुर।
महिला थाने में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र में शामिल होने आए एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन में जहर खाने वाले व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की महिला थाने में ही पिटाई कर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह ने साफ इंकार करते हुए अनभिज्ञता जाहिर की है।
शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का शिकायतीपत्र मिलने के बाद मामले में समाधान के लिए दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान ही आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने जहर लिया। यह देख थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस द्वारा वृद्ध को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया। वहीं, थाने में पीड़ित पक्ष के साथ थानाध्यक्ष व पुलिस की मौजूदगी में मारपीट कर दी गई। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल में उपचार करा रहे व्यक्ति के परिजनों को समझाकर उनको निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यह हुआ मामला
शनिवार को शिकायतीपत्र मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलवाया। जहां किरन के माता पिता भी जा पहुंचे। वहीं उसके ससुराल पक्ष से ससुर दसरथ अपनी पत्नी व परिजनों के साथ पहुंच गए। दोनों के आपसी सुलह समझौता कराने के लिए कवायद शुरू हो गई। जिस पर दसरथ ने किरन के पिता जसरथ पर उसकी पुत्री जया भारती के दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपियों के साथ षड्यंत्र रच कर योजनाबद्ध तरीके से उसके परिवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने के आरोप लगाते हुए जहर लिया। यह देख महिला थाना पुलिस में हड़कंप मंच गया। पुलिस द्वारा दसरथ को जिला अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब हो कि दशरथ की बेटी जया भारती ने दो अक्तूबर को फांसी लगा ली थी। झांसी में उपचार के दौरान आठ अक्तूबर को मौत हो गई। इस पर दशरथ की तहरीर पर जया भारती के ससुरालपक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, न्याय पाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में आये पीड़ित पक्ष की ओर से जशरथ ने महिला थाना पुलिस की मौजूदगी में उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए है। जानकारी मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके उपरांत जिला अस्पताल पहुंचकर विपक्षी के हाल चाल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आई थी शिकायत
महरौनी के ग्राम चढरऊ व हाल निवासी मुहल्ला तालाबपुरा निवासी किरन पुत्री जसरथ ने गुरुवार को महिला थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले मुहल्ला डोड़ाघाट निवासी रविशंकर पुत्र दसरथ के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालिजन उससे अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इस पर उसके पिता ने एक लाख रुपये कर्ज लेकर ससुरालिजनों को दे दिए। इसके उपरांत संतान होने के बाद ससुरालिजनों ने उसे फिर से प्रताड़ित कर मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होते देख ससुरालिजनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जेवर छीन लिए व घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की।

इसलिए खाया दशरथ ने जहर
महिला थाने में आये दशरथ ने बताया कि उसकी पुत्री जया की शादी हरिकिशन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होते देख ससुर भवूती, सास जलेवी, जिठानी लक्ष्मी, जेठ अमर सिंह व पति हरिकिशन ने दो अक्तूबर को मारपीट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। विवाहिता को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी आठ अक्तूबर को मौत हो गई। 22 अक्तूबर को पुलिस ने ससुरालिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दशरथ ने बताया कि मेरी बहू किरन के पिता जसरथ जया के ससुरालीजनों के रिश्तेदार हैं। इस कारण उस मामले में राजीनामा करने के उद्देश्य से अपनी बेटी किरन के माध्यम से दहेज प्रताड़ना का झूठा प्रार्थनापत्र दिलवा दिया।


वर्जन
थाने के बाहर दशरथ ने जहर का सेवन किया था। उसको तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। वहीं पीड़ित पक्ष के साथ थाने में किसी ने मारपीट नहीं की है। उसके द्वारा लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
नीतू सिंह, महिला थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed