फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीएसए ने थमाया बीईओ मड़ावरा को कारण बताओ नोटिस

बीएसए ने थमाया बीईओ मड़ावरा को कारण बताओ नोटिस

Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने थमाया बीईओ मड़ावरा को कारण बताओ नोटिस
बीईओ मड़ावरा को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे चार बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।
मड़ावरा ब्लॉक जिले का दूरदराज क्षेत्र है। जिस वजह से आला अधिकारी इस क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस बात को ध्यान में रखकर नौ मई को ग्राम पंचायत नाराहट में चौपाल लगाकर विभागीय कार्यों की समीक्षा व विकास कार्यों का सत्यापन किया था। इस दौरान विद्यालयों में कई कमियां पाई गई थी। इस पर बीएसए मनोज कुमार वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा रामगोपाल वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में बताया कि डीएम की चौपाल में विद्यालयों के शौचालय अत्यधिक गंदे पाए गए थे। विद्यालयों में नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण नहीं कराया गया। ग्राम में संचालित विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों में कोई अध्यापक चौपाल में उपस्थित नहीं थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के बाद भी संबंधित विद्यालयों के निरीक्षण/ जांच नहीं की गई और न ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया गया। इससे स्पष्ट है कि कार्यप्रणाली बेहद शिथिल है। ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षकों पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। जिलाधिकारी की चौपाल का कार्यक्रम तय होने के बाद भी विद्यालयों के शौचालयों की समुचित सफाई नहीं कराई गई। डीएम ने चौपाल के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के कार्य एवं व्यवहार पर नाखुशी जाहिर की थी। बीएसए ने एक सप्ताह में साक्ष्यों सहित लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed