{"_id":"5b3a8d724f1c1be2568b464f","slug":"121530563954-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे व्यक्ति को मारी गोली, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रहे व्यक्ति को मारी गोली, तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रहे व्यक्ति को मारी गोली, तीन नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चौकाबाग में बड़ी नहर के पास घर में सो रहे एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। घायल को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के मुहल्ला चौकाबाग में रहने वाली बसंती पत्नी पप्पू जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत एक जुलाई की रात वह अपने पति व बच्चों के साथ सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आया। यह देखकर उसका कुत्ता भौंकने लगा, इससे उसकी व उसके पति पप्पू जोशी की नींद खुल गई। महिला ने तहरीर में बताया कि उन्होंने उस युवक को पहचान लिया वह मुहल्ले में ही रहने वाला रविंद्र पुत्र मोहन जोशी था। रविंद्र ने भौंक रहे कुत्ते की तरफ फायर कर दिया। जब महिला व पप्पू ने उससे घर में इस तरह घुसने की बजह पूंछी तो आरोपी रविंद्र ने उसकी हत्या करने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पप्पू के पेट में जाकर लगी, जिससे वह आंगन में गिर गया। महिला के शोर मचाने पर रविंद्र वाउंड्री फांदकर भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी रविंद्र के साथ अनिल पुत्र रमेश जोशी निवासी ग्राम भैंसाई और सोनू पुत्र हजारी जोशी ग्राम सिमरा थाना पृथ्वीपुर भी गाली-गलौज करते हुए भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी तत्काल 100 डायल पर पुलिस को दी। पुलिस ही घायल पप्पू को उपचार के लिए जिला अस्पातल पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रिफर दिया है। घायल ने उपचार के दौरान पुलिस को अपने बयान भी दिए हैं, जिसमें उसने गोली मारने वाले को अपना भांजा बताया है। यह मामला किसी पुरानी रंजिश का मालूम होता है, जिसके चलते पप्पू को गोली मारी गई है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर हत्या का प्रयास करना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धड़पकड़ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पप्पू चौकाबाग में किराए के मकान पर रहता है और वह दान-भिक्षा मांगकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।