Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4,500 tonnes of stubble reduced to ash by fire

Panipat News: आग से 4500 टन पराली राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
4,500 tonnes of stubble reduced to ash by fire
पराली में लगी आग से उठती लपटे। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पराली के स्टॉक में आग लगने की घटना से करीब 4500 टन पराली जलकर नष्ट हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पराली राख में तब्दील हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
गांव भैंसवाल निवासी मोहित ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके पराली के स्टॉक में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत डायल 112 के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों की मशक्कत के बावजूद पराली का स्टॉक पूरी तरह जल गया। इसका वजन लगभग 4500 टन है। समय रहते स्थिति को संभाले जाने और एहतियात के चलते किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज होने के चलते पराली जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed