{"_id":"5b0722cc4f1c1ba06e8b4757","slug":"121527194316-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप
Updated Fri, 25 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप
ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम पुरापाचौनी निवासी ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को भेजे ज्ञापन में राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोगों पर अवैध रूप से ग्राम सभा की जमीन पर अवैध मकानों के निर्माण का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पुरा पाचौनी में गांव सभा की आराजी पर राजस्व कर्मचारियों की मिली भगत से सुविधा शुल्क लेकर अवैध मकानों का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त राजस्व कर्मचारियों ने गांव की ग्राम सभा की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और उपरोक्त आराजी पर मकानों का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से उक्त ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण रोके जाने की मांग की है। ज्ञापन पर अशोक, अमर, रामबाबू, शादीलाल, खिलान, रमेश मिश्रा, विजय आदि के हस्ताक्षर हैं।