फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत

क्राइम: ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत

Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत
ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत नदनवारा बाईपास के पास स्थित ढाबे के पास ट्रक के रेडियेटर में पानी भरने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से परिचालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जाखलौन थानाक्षेत्र के अमऊखेरा गांव निवासी सचिन पुत्र हरीराम यादव ट्रक पर परिचालक का कार्य करता था। सोमवार की रात वह झांसी से ट्रक नंबर एमपी 15 जी 1298 से वापस आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे नदनवारा बाइपास स्थित ढाबे पर ट्रक को रोक लिया। इसी दौरान सचिन ट्रक के रेडियेटर में पानी डालने लगा। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे सचिन ट्रक के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस टक्कर से टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed