फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दरोगा पर लगाया अवैध उगाही का आरोप

दरोगा पर लगाया अवैध उगाही का आरोप

Wed, 03 Oct 2018 04:20 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर लगाया अवैध उगाही का आरोप
दरोगा पर लगाया उगाही का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन निवासी मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर थाना क्षेत्र के एक दरोगा पर ट्रैक्टर को बालू केस में सीज की धमकी देकर उसके भाई से 50 हजार उगाही का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र में मोहर सिंह ने बताया कि गत रोज एक अक्टूबर को करीब दोपहर ढाई बजे जब उसका भाई महेंद्र सिंह अपना ट्रैक्टर खेत से उगार भकर अपने घर पर भैंसों की थान पर बारिश के कारण जो गड्ढा हो गए थे को भरने के लिए ले जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान रास्ते में थाना जखौरा के एक दरोगा ने आकर ट्रेक्टर रोक लिया और उसके भाई को जीप में बैठाकर अपने सिपाही से ट्रैक्टर चलवाकर पांच किलोमीटर तक सुनसान रास्ते में लिवा ले गए। वहां ले जाकर उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगे और पचास हजार रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर ट्रेक्टर बालू के केस में सीज करने की धमकी दी। जिस पर उसका भाई घबरा गया और अपने दोस्त को फोन लगाया, जिस पर वह 32 हजार रुपए लेकर आया, जो दरोगा ने ले लिए। पीड़ित भाई ने पुलिस अधीक्षक से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed