फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   फल व सब्जी के सौ विक्रेताओं को मंडी समिति ने दिए नोटिस

फल व सब्जी के सौ विक्रेताओं को मंडी समिति ने दिए नोटिस

Fri, 08 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फल व सब्जी के सौ विक्रेताओं को मंडी समिति ने दिए नोटिस
फल व सब्जी के सौ विक्रेताओं को मंडी समिति ने दिए नोटिस
विज्ञापन

अमरपुर मंडी में शिफ्ट होनी है फल व सब्जी मंडी
फर्म लाइसेंस का नवीनीकरण होने पर लगाई रोक
गल्ला व्यापारी नहीं ले रहे अमरपुर मंडी जाने में रुचि
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। गल्ला व्यापारियों के अमरपुर मंडी में शिफ्ट होने में रुचि नहीं लेने के चलते अब मंडी समिति नझाई बाजार में व्यापार कर रहे सब्जी व फल विक्रेताओं नोटिस जारी किए गए हैं। मंडी समिति द्वारा कई बार के प्रयास किए जाने के बाद भी गल्ला और फल एवं सब्जी विक्रेताओं को अमरपुर मंडी में शिफ्ट करने में कामयाब नहीं हो सके हैं। अब मंडी समिति ने एक बार फिर रणनीति तय करते हुए फल व सब्जी के 115 विक्रेताओं को नझाई बाजार में नगर पालिका की दुकानें खाली कर अमरपुर विशिष्ट मंडी में शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।
बुंदेलखंड विशेष पैकेज के तहत निर्मित अमरपुर विशिष्ट मंडी में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया फार्म नहीं बिकने के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। इस बार अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी नौ जून को दोपहर तीन बजे से होनी है। नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए गल्ला मंडी समिति द्वारा फर्म लाइसेंसधारियों के लिए फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें गल्ला व्यापारियों के साथ सब्जी और फल विक्रेताओं के लिए यह फार्म दिए जा रहे हैं। लेकिन गल्ला व्यापारी इसमें अब भी रुचि नहीं ले रहे हैं, जबकि फल एवं सब्जी विक्रेता भी शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर जाना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि नौ जून को नीलामी प्रक्रिया होनी है और अमरपुर में दुकानों की नीलामी के लिए अब तक मात्र पांच फार्म ही बिके हैं, जिनमें से कुल दो फार्म के ही ड्राफ्ट मंडी समिति कार्यालय में जमा हो सके हैं। जबकि इसके लिए कम से कम तीन ड्राफ्ट होने चाहिए, तभी नीलामी प्रक्रिया पूरी हो सकती है। इस नीलामी प्रक्रिया में तीन दुकानदार जब बोली बोलेंगे तो एक दुकान की नीलामी हो सकेगी और इसके लिए भी तीनों को तीन-तीन बोली बोलनी होती है, तब जाकर फाइनल बोली मानी जाती है। अमरपुर मंडी में दुकानों की नीलामी हर बार शुरू ही नहीं होने के कारण इस बार मंडी समिति ने दूूसरा रास्ता निकाला है। सब्जी और फल विक्रेताओं को अमरपुर मंडी में शिफ्ट करने की योजना तैयार की है। इसके लिए मंडी समिति ने नझाई बाजार में स्थापित फल व सब्जी के 115 विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया कि समिति द्वारा अपना यार्ड विशिष्ट मंडी में निर्मित है और फल व सब्जी का थोक व्यापार विशिष्ट मंडी अमरपुर में स्थानांतरित किए जाने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत है। ऐसी स्थिति में विशिष्ट मंडी अमरपुर के बाहर फल-सब्जी का थोक व्यापार प्रतिबंधित किया जा रहा है। अमरपुर मंडी में फल-सब्जी का थोक व्यापार स्थानांतरित करने के लिए संभागीय उपनिदेशक मंडी परिषद झांसी, अपर जिलाधिकारी/उपसभापति व मंडी समिति सचिव द्वारा कई बैठकें कर विशिष्ट मंडी में दुकान आवंटित कराने के लिए प्रेरित व निर्देशित किया गया है। लेकिन अब तक व्यापारी इस संबंध में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। मंडी सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि विशिष्ट मंडी अमरपुर में अपना कारोबार प्रारंभ करने के लिए नियमानुसार सात जून के पूर्व दुकान आवंटन के लिए आवेदन फार्म प्राप्त कर और जमा कर नौ जून को दोपहर तीन बजे दुकान आवंटन की नीलामी में भाग लेकर दुकान आवंटित कराएं। अन्यथा की स्थिति में कृषि वर्ष 2018-19 के लिए उनकी फर्म का लाइसेंस नवीनीकरण संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


फल-सब्जी विक्रेता अमरपुर में नहीं, नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट होने को तैयार
फल व सब्जी विक्रेता अमरपुर विशिष्ट मंडी में नहीं, बल्कि पूर्व से संचालित नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट होने के लिए तैयार है और इसके लिए व्यापारियों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर फर्मों के लाइसेंस नवीनीकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि सभी आढ़तियां एवं व्यापारी सब्जी मंडी में गत कई वर्षों से सब्जी व फलों का व्यापार करते आ रहे हैं। लेकिन अब तक सचिव द्वारा धमकी भरा नोटिस कभी नहीं दिया गया। ऐसा नोटिस मिलने से व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों को बार-बार नोटिस या मीटिंग के द्वारा अमरपुर विशिष्ट मंडी में जाने के लिए कहा जाता है, जबकि विशिष्ट मंडी गल्ला मंडी व्यापारियों के लिए बनवायी गई है। नवीन गल्ला मंडी में व्यापार इतना अधिक है कि रबी और खरीफ की फसल पर गल्ला मंडी में जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे दुर्घटनाएं भी होती हैं। उन्होंने डीएम से मांग रखी कि विशिष्ट मंडी में गल्ला व्यापारियों को शिफ्ट कर दिया जाए और सब्जी व्यापारियों को नवीन गल्ला मंडी में शिफ्ट कर दिया जाए, जैसा पूर्व डीएम ने आश्वासन दिया था। सब्जी मंडी व्यापारियों को थोक व फुटकर व्यापार है, जबकि अमरपुर जाने से फुटकर व्यापार खत्म हो जाएगा। साथ ही थोक व्यापार भी प्रभावित होगा। बताया कि सभी सब्जी व फल व्यापारी नवीन गल्ला मंडी में जाने को तैयार हैं। यह भी बताया कि नोटिस में विशिष्ट मंडी अमरपुर में नीलामी के बारे में सूचित किया गया है, लेकिन व्यापारियों के पास इतना पैसा नहीं है कि साठ हजार रुपये का ड्राफ्ट बनवाएं और लाखों की बोली लगाकर दुकानें ले सकें। सचिव द्वारा दो जून को लाइसेंस नवीनीकरण नहीं करने का नोटिस दिया है। व्यापारियों ने डीएम से उनकी फर्मों का लाइसेंस का नवीनीकरण कराए जाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया जाता है तो वह सामूहिक रूप से व्यापार बंद कर हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन पर इदरीश राईन, कदीर पप्पू, मो. इस्लाम, कपूर चंद्र, निसार, अलीम, मोहसिन खान, करीम पप्पू राईन, सलीम, पवन कुशवाहा, नन्ने राईन, श्यामलाल, कैलाश नारायण, रघुवीर, रशीद मुन्ना, शाहिद, बाहिद, पुरुषोत्तम, शाहिद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed