{"_id":"5cd1e6e7bdec22070a1a8bd2","slug":"111557260007-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में चार की मौत
तीन खेती के काम से और एक रिश्तेदारी में शादी में जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवकों की मौत हो गई। ग्राम मड़वारी के पास ट्रैक्टर पलटने से सगे चाचा-भतीजे की मौत हो गई, तो ग्राम ककरुआ के पास नाले में बाइक गिरने से नवयुवक की मौत हो गई। वहीं, महरौनी के कुआघोषी के पास भारी वाहन की टक्कर से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की मौत हो गई।
केस नंबर-1
ट्रैक्टर पलटने से चाचा-भतीजे की जान गई
ललितपुर। थाना कोतवाली के राजघाट चौकी अंतर्गत ग्राम मड़वारी में सोमवार की रात को एक ट्रैक्टर पलटने से एक ही परिवार के सगे चाचा भतीजे की मौत हो गई। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी शंकर (26) पुत्र लाल सिंह कुशवाहा और उसका भतीजा रामकिशोर (25) पुत्र परमानंद सोमवार की शाम को चार बजे खेत पर काम कर रहे मजदूरों को छोड़ने के लिए चंदेरी के नादेन गए थे और लेबर छोड़कर सोमवार को ही रात्रि में घर लौट रहे थे। रात्रि लगभग 11 बजे वह अभी राजघाट चौकी के अंतर्गत ग्राम मड़वारी के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ट्रैक्टर पर सवार दोनों चाचा भतीजे शंकर और रामकिशोर की मौके पर ही ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली उठाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के पास मिले मोबाइल फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शंकर के चचेरे भाई हन्नी ने बताया कि शंकर तीन भाइयों में सबसे छोटा है और उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। जबकि, रामकिशोर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है। दोनों युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। राजघाट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हुई है। ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली उठाकर मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया और उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
केस नंबर-2
युवक का शव नाले में मिला
थाना कोतवाली अंतर्गत वंशीधाम कालोनी के पास रहने वाला एक युवक का शव उसकी बाइक व डीजल की कुपियां समेत ग्राम ककरुआ के आगे नाले में पड़ा मिला। युवक खेत पर डीजल लेकर जा रहा था, लेकिन रात भर खेत पर नहीं पहुंचा। थाना जाखलौन के कचनौंदाघाट, हाल शहर के वंशीधाम कालोनी निवासी ऊधम सिंह (18) पुत्र इंद्रपाल सिंह यादव सोमवार की रात करीब नौ बजे डीजल और अपने पिता को खाना लेकर ग्राम कचनौंदा खेत पर जा रहा था। रात भर जब वह खेत पर नहीं पहुंचा तो उसके पिता इंद्रपाल ने अपने भाई रक्षपाल से पुत्र के बारे में पूछा, जिस पर उसके चाचा ने बताया कि वह तो रात में ही खेत के लिए निकल चुका था। इस पर उसके चाचा व अन्य परिजनों ने उसकी खोजबीन की और अपनी-अपनी बाइक से उसे खोजने के लिए निकल पड़े। उसके चाचा रक्षपाल भी बाइक से खोजने के लिए खेत के रास्ते निकला। अभी उसे खोजते हुए ग्राम ककरुआ व नर्सरी के बीच बने नाले के पास पहुंचे थे कि नाले में डीजल की कुपियां उतराती हुई मिली। इस पर शंका होने पर उन्होंने नाले में उतरकर उसकी तलाश की तो बाइक भी नाले में डूबी मिली और उसके पास ही नाले के पानी में ऊधम सिंह भी डूबा मिला। इस पर उसने इसकी जानकारी गांव में परिजनों और पुलिस को दी। मृतक के चाचा रक्षपाल ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि मृतक की बाइक का सिर्फ आगे की हैडलाइट का कांच टूटा हुआ है, जबकि बाइक कहीं और क्षतिग्रस्त नहीं हुई है, वहीं सड़क पर कई फुट की किसी वाहन के घसीटने के निशान मिले हैं। नेहरूनगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सैंगर ने बताया कि ककरुआ के नाले के पास रोड पर मोड़ अधिक है और इसी के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर संभवत: सीधे नाले में गिर गई होगी। बाइक में डीजल से भरी कुप्पी भी बंधी थी, जिससे उसकी बाइक समेत नाले में डूबने के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
केस नंबर तीन-
भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम कुआघोषी के पास सोमवार की रात को लगभग आठ बजे भारी वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महरौनी के ग्राम कुरौरा, हाल करौंद भोपाल निवासी राजू बुनकर (42) पुत्र उदईं सोमवार को दोपहर में भोपाल से अपने गांव आया था। वह अपने गांव के साथी राजेंद्र सिंह के साथ सोमवार की शाम को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम बगसपुर जा रहा था। उसी दिन रात करीब आठ बजे जैसे ही वह ग्राम कुआघोषी में अस्पताल के पास ही पहुंचे थे कि किसी भारी वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी राजू खुद ही चला था। जबकि उक्त घटना में उसका साथी सही सलामत है। मृतक के भाई खेमचंद ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में मंझला था और उसक दो पुत्री व एक पुत्र है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि इस मामले में कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। यदि शिकायती पत्र आता है तो कार्रवाई की जाएगी।