{"_id":"5cc35c41bdec220726685754","slug":"111556307009-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी एक युवक ने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शर्ट की जेब से एक पत्र मिला है, इसमें उसने सिरदर्द से परेशान होकर फांसी लगाने की बात कही है।
मोहल्ला तालाबपुरा निवासी अमित सोनी (35) मोहल्ले में करीब आठ वर्ष से किराए के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर में उसने अपने कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर गले में कस लिया और कुंदे से लटक गया। मोहल्ले में रहने वाले उसके पिता को मकान मालिक के पुत्र ने इसकी जानकारी दी, जिससे घर में कोहराम मच गया। मोहल्लेवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, इस पर नेहरु नगर चौकी प्रभारी संदीप सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को फंदे से उतारकर सांस होने की आस में जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक की सुभाष मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। वह दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसके पिता मूलचंद के अनुसार पुत्र अमित सोनी कर्ज से परेशान था और शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने यह भी बताया कि उसका पुत्र आठ साल से किराये के मकान में रह रहा था और शादी के एक साल बाद ही घर से अलग हो गया था। युवक की शर्ट की जेब से पुलिस को एक पत्र भी मिला है, इसमें उसने लिखा कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। पापा मुझे माफ कर देना, मैं अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। मुझे पापा का पूरा साथ मिला। लेकिन, फिर भी मैं आगे नहीं बढ़ सका। मेरी पत्नी ने भी मेरा पूरा साथ दिया। लेकिन, मैं अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। मेेरी पत्नी बहुत अच्छी है, उसने मेरे साथ बहुत संघर्ष किया, मेरे बच्चों का ख्याल रखना। निधि मुझे माफ कर देना। मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका, क्योंकि मेरा दिमाग काम नहीं करता था। मैं अपने सिरदर्द से बहुत परेशान था। मेरे सीधेपन का सबने फायदा उठाया है। पापा, मम्मी, भाई, बहन, पत्नी, बच्चो व रिश्तेदार मुझे माफ कर देना।