{"_id":"5b71e20342c79257733b35bd","slug":"111534190083-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर घर में रखे जेवरात ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर घर में रखे जेवरात ले जाने का आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर घर में रखे जेवरात ले जाने का आरोप
ललितपुर। सोमवार को थाना जखौरा के ग्राम सतगता निवासी रामस्वरूप पुत्र शेर सिंह ने गांव के ही प्रभावशाली लोगों व उनके रिश्तेदारों पर घर में रखे जेवरात ले जाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप को लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया कि 12 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे पीड़ित अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गांव के प्रभावशाली लोग व उनके थाना तालबेहट अंतर्गत एक गांव निवासी रिश्तेदार लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पीड़ित के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आई बेटी व बहन के साथ भी मारपीट कर दी। जिससे पीड़िता की पुत्री को सिर में गंभीर चोट आई। जिसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घर वापस आने पर फिर से मारपीट की और घर में रखे जेवरात ले गए। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।