{"_id":"6a90870db01cdce9aa047669","slug":"sp-leaders-brother-forcibly-bundled-into-a-vehicle-and-beaten-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-157420-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सपा नेता के भाई को जबरन गाड़ी में भरकर पीटा, भागने पर मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सपा नेता के भाई को जबरन गाड़ी में भरकर पीटा, भागने पर मारी थी गोली
Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वीडियो से पड़ताल करते सीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल। रौनाही टोल प्लाजा पर मंगलवार की आधी रात हुई फायरिंग के मामले में गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। रौनाही निवासी सपा नेता फिरोज खान ‘गब्बर’ के चचेरे भाई सुफियान पर थार और स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने पहले जान से मारने की धमकी दी, फिर उसे जबरन गाड़ी में भरकर पीटा। किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागने के दौरान आरोपियों ने उस पर हत्या की नीयत से गोली चला दी। गोली सुफियान के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुफियान के भाई शादाब खान की तहरीर पर पुलिस ने दो चार पहिया वाहनों पर सवार सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सुफियान रात करीब दो बजे टोल प्लाजा के पास ढाबे पर चाय लेने गया था। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो भी थार के पीछे टोल बैरियर तोड़कर बिना टोल दिए निकल रही थी। टोल कर्मियों से विवाद होने पर सुफियान मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी दौरान थार और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने सुफियान को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया गया और उसको पीटा गया। किसी तरह आरोपियों के कब्जे से निकलकर सुफियान भागने लगा। तभी दोनों वाहनों में सवार लोगों ने उसका पीछा करते हुए उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी और वह मौके पर घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल सुफियान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जानकारी और दर्ज तहरीर में घटनाक्रम को लेकर अंतर सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक कुमार ने बुधवार को बताया था कि टोल बूथ का बैरियर तोड़कर भाग रहे थार सवारों ने बचाव में दो राउंड फायरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गोली सुफियान के पेट में लगी थी। पुलिस ने यह भी बताया था कि सुफियान एक साथी के साथ ढाबे पर चाय पीने पहुंचा था।
अब तहरीर में सामने आए आरोपों ने घटना को लेकर तस्वीर को और गंभीर बना दिया है। तहरीर के मुताबिक मामला महज टोल बैरियर तोड़कर भागने और फायरिंग का नहीं, बल्कि सुफियान को जबरन वाहन में बैठाकर मारपीट करने और उसके भागने पर हत्या की नीयत से गोली चलाने का है। थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर दो चार पहिया वाहनों में सवार सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।