फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi's UP-112 ranks first in the state; directive issued to reach the location within nine minutes of a call.

Varanasi News: वाराणसी यूपी-112 प्रदेश में शीर्ष पर, फोन पर नौ मिनट के अंदर पहुंचने का निर्देश

Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Varanasi's UP-112 ranks first in the state; directive issued to reach the location within nine minutes of a call.
वाराणसी। ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने यूपी-112 की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समीक्षा बैठक की। बताया कि कमिश्नरेट वाराणसी की यूपी-112 प्रदेशीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। इसका औसत प्रतिक्रिया समय 5 मिनट 22 सेकंड और जनसंतुष्टि स्तर 94 फीसदी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी-112 कमिश्नरेट की हर पीआरवी सिर्फ पुलिस वाहन नहीं, बल्कि जनसहायता का सशक्त माध्यम बने। त्वरित प्रतिक्रिया, संवेदनशील व्यवहार और प्रभावी पुलिस सेवा हमारी प्राथमिकता है। यूपी-112 ने देशभर में आपातकालीन पुलिस सेवा में आदर्श व्यवस्था बनाई है। उन्होंने पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक कॉल पर प्रतिक्रिया समय नौ मिनट के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 10 मिनट से अधिक विलंब होने पर संबंधित कर्मियों के प्रदर्शन की समीक्षा, काउंसिलिंग और आवश्यकतानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीआरवी टीमों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। थाना शिवपुर की पीआरवी-6974 को कॉल करने वाले की संतुष्टि के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया। वहीं, थाना सिगरा की पीआरवी-0598 को बेहतर प्रतिक्रिया समय के लिए विशेष रूप से सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed