फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of theft caught via CCTV footage.

Jalaun News: सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया चोरी का आरोपी

Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft caught via CCTV footage.
फोटो - 09 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव में मंगलवार रात हुई करीब दस लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और करीब 18 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


छौंक गांव निवासी राजेश कुमार ने बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि रात में चोर उनके घर में घुस आए। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब दस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में चोरी की घटना सही पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ राजेश कमल के अनुसार पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें गांव निवासी रोहित कुमार संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 18 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी गए माल का हिस्सा है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed