फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth murdered in Haryana; last rites performed without showing the face to the family.

Sonebhadra News: हरियाणा में की युवक की हत्या, परिजनों को बगैर चेहरा दिखाए कर दिया अंतिम संस्कार

Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in Haryana; last rites performed without showing the face to the family.
सोनभद्र/चोपन। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की हरियाणा में हत्या कर दी गई। आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद शव गांव तो लाया गया लेकिन उसका चेहरा परिवार वालों को नहीं देखने दिया गया। हत्या की भी बात को छिपाकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया। चोपन पुलिस ने पांच माह पूर्व के घटना में पत्नी की तहरीर पर गांव के ही पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसरावती ने तहरीर में बताया है कि उसके पति रविंदर हरियाणा के जिंद में एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। वहां 4 मार्च 2026 को उनकी हत्या कर दी गई। हरियाणा पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद गांव के ही राजधनी, जोगिंदर, रामजी, रामचंद और मीतापुर निवासी पन्नालाल शव को लेकर छह मार्च को करगरा आए। आरोप है कि शव लाने वाले लोगों ने उसे और उसके परिवार को पति का चेहरा तक नहीं देखने दिया और उसी दिन जबरन दाह संस्कार करा दिया। जब वह घटना के बारे में पूछने गई तो उसे गाली-गलौज कर भगा दिया गया। गत 20 अगस्त को जब उसने फिर से घटना के बारे में पूछताछ की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि अगर उसने कोई कार्रवाई की तो उसे भी उसी तरह जान से मारकर फेंक दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed