फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हेडमास्टर निलंबित, अनुदेशक को सेवा समाप्ति का नोटिस

हेडमास्टर निलंबित, अनुदेशक को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
हेडमास्टर निलंबित, अनुदेशक को सेवा समाप्ति का नोटिस
हेडमास्टर निलंबित, सहायक की रोक वेतन वृद्धि
विज्ञापन

अनुदेशक को सेवा समाप्ति का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुनगी के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। वहीं, सहायक अध्यापक की एक वेतनवृद्धि रोकने साथ अनुदेशक को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।

बीते दिनो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने विकासखंड-तालबेहट का निरीक्षण किया था। इस दौरान सम्बद्ध अनुदेशिका अनुपस्थित पाई गई। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि वह 20 व 21 अगस्त 18 का अवकाश लेकर गई थी, तब से अनुपस्थित चल रही हैं। प्रधानाध्यापक से अनुदेशिका का उपस्थिति रजिस्टर मांगा गया तो वह विद्यालय में उपलब्ध नहीं था। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि वह उनके घर पर रखा है। बच्चों द्वारा पूछने पर बताया गया कि अनुदेशिका कभी विद्यालय नहीं आती हैं और दो अन्य लड़कियों द्वारा शिक्षण कार्य कराया जाता है। प्रधानाध्यापक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण में अवगत कराया गया है कि विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु एवं शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए विद्यालय में ग्राम शिक्षा समिति की सहमति से अन्य दो लड़कियों को विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए लगाया गया है। दोनों लड़कियों द्वारा शिक्षण कार्य कराए जाने के संबंध में दिये गये लिखित बयान की प्रति संलग्न की गई है, जिसमें बालिकाओं द्वारा ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा उन्हें 2000/-(दो हजार रुपये) दिए जाने की बात कही गई है। सहायक अध्यापक अश्वनी झां निरीक्षण के समय उपस्थित पाये गये। छात्र-छात्राओं से पूछने पर सहायक अध्यापक अश्वनी झां के विद्यालय नियमित नहीं आने की बात कही है। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि सहायक अध्यापक अश्वनी झां झांसी से आते हैं जो नियमित नहीं आते हैं और विद्यालय कार्य में सहयोग नहीं करते हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा पूर्व में इस प्रकार की स्थिति से अवगत नहीं कराया गया है। इस सम्पूर्ण प्रकरण में विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए प्र0अ0 श्री आलोक गुप्ता प्रथमदृष्टया दोषी हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए आलोक कुमार गुप्ता प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, अश्वनी झां सहायक अध्यापक को वर्ष 2018-19 में एक वेतनवृद्धि अश्संचयी प्रभाव से अवरूद्ध कर दी। इसके अतिरिक्त अनुदेशिका को सेवा समाप्ति का नोटिस निर्गत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed