फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered for torturing pregnant daughter-in-law and child death due to assault

Lalitpur News: गर्भवती बहू को प्रताड़ित करने और मारपीट से बच्चे की मौत का मामला दर्ज

Tue, 23 Aug 2022 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

प्रीति देवी पत्नी हनुमत पाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले सात मई 2019 को महरौनी क्षेत्र के ग्राम मिदरवाहा का मजरा लक्ष्मनपुर निवासी हनुमत पुत्र मनोहर लाल पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये नकद एवं मोटरसाइकिल की मांग के लिए परेशान करने लगे।

विज्ञापन
Case registered for torturing pregnant daughter-in-law and child death due to assault
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर के महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिदरवाहा में दहेज की खातिर गर्भवती बहू को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने एवं मारपीट से गर्भ में बच्चे की मौत के मामले में महिला थाना ने न्यायालय के आदेश पर पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम सिमिरिया निवासी प्रीति देवी पत्नी हनुमत पाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले सात मई 2019 को महरौनी क्षेत्र के ग्राम मिदरवाहा का मजरा लक्ष्मनपुर निवासी हनुमत पुत्र मनोहर लाल पाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये नकद एवं मोटरसाइकिल की मांग के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन


बीते 19 मई शाम पांच बजे पति हनुमत, सास राधारानी, जेठ राममिलन, देवर जगतपाल, व अजिया ससुर बच्चूलाल ने उससे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गालियां देते हुए लात घूसों से मारपीट कर दी। जिससे उसे व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर चोटें आईं। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिस पर गांव वाले आ गए और उसे बचाया। उसने अपने माता पिता को फोन पर सूचना दी, जिस पर माता पिता ने उसके ससुराल आकर ससुरालियों को समझाया, तो सभी लोगों ने फिर से मारपीट की, जिससे वह घबरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को लेकर एक जोड़ी कपड़ों में मायके चली गई। फिर वह बीमार हो गई। मायके वालों ने उसका इलाज कराया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बीते माह चार जुलाई को पांचों ससुराली मायके आए और दहेज में रुपये व बाइक नहीं देने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसे जान से मारने का प्रयास करने लगे।


जिस पर उसके माता पिता ने किसी प्रकार उसे बचाया और गांव के कई लोग आ गए तब वह अपनी गाड़ी से भाग गए। उसने इसकी शिकायत महिला थाना व उच्चाधिकारी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब महिला थाना ने मामले में न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed