फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crackdown will be tightened on those who do not do duty using illness as an excuse.

Lalitpur News: बीमारी का बहाना बना ड्यूटी न करने वालों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 22 Jan 2024 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crackdown will be tightened on those who do not do duty using illness as an excuse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने को लेकर बीमारी का बहाना अब नहीं चलेगा। चिकित्सकीय अवकाश लेने पर शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को मेडिकल रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से उनके अस्वस्थता की पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद ही परीक्षा से ड्यूटी हटाई जा सकेगी।
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा है। इसके लिए 50 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष परीक्षा में हाईस्कूल के 21087 व इंटरमीडिएट के 13614 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे होते हैं जो ड्यूटी करने से कतराते हैं और बीमारी का बहाना बनाकर नाम कटवा लेते हैं। इस कारण डीआईओएस कार्यालय को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अब बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने को लेकर बीमारी का बहाना नहीं चलेगा। बोर्ड ने एक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा है, जिसमें बताया गया कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य और शिक्षक चिकित्सकीय अवकाश के लिए आवेदन करें, उनकी अस्वस्थता की पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी से कराई जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाए। यह भी कहा कि आवश्यकता होने पर अवकाश को निरस्त कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यूपी बोर्ड परीक्षा में चिकित्सकीय अवकाश लेने पर शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को मेडिकल रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से उनके अस्वस्थता की पुष्टि कराई जाएगी। इसके बाद ही अवकाश दिया जाएगा।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

प्रज्ञा मिश्रा।

प्रज्ञा मिश्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed