फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cow accident to poll

गाय को टक्कर मार खंभे से टकराई गाड़ी

Sun, 01 Nov 2020 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cow accident to poll
बिजली के खंभे से टकराया चार पहिया वाहन - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत महरौनी मार्ग पर ग्राम देवा में दूध डेयरी के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार पहिया गाड़ी आगे बिजली के खंभे से टकरा गई और तार गिरने की वजह से पास में खड़े दूध टैंकर में आग लग गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

मड़ावरा- महरौनी मार्ग पर ग्राम देवा के पास ललितपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार आगे जाकर बिजली के खंभे से टकराते हुए एक चबूतरे से टकराकर रुक गई। पास में खड़े एक दूध टैंकर पर बिजली के खंभे व तार गिरने से टैंकर में आग लग गई, जिससे टैंकर जलने लगा। आसपास के लोगों ने बिजली बंद कराने के बाद टैंकर में लगी आग को बुझाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed