{"_id":"5ff4c74e8ebc3e33ad731c26","slug":"covid-vaccine-exercise-lalitpur-news-jhs185306846","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तर्ज पर किया गया कोविड वैक्सीन टीकाकरण का पूर्व अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी तर्ज पर किया गया कोविड वैक्सीन टीकाकरण का पूर्व अभ्यास
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड 19 बुथ का फीता काटकर शुभारंभ करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंगलवार को कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर विभिन्न स्थानों पर ड्राई रन किया गया। जिसमें छह स्थानों पर 12 सत्रों में कोरोना टीकाकरण का पूर्व अभ्यास 25-25 व्यक्तियों पर किया गया। इसमें 300 स्वास्थ्य वर्करों पर ड्राई रन किया गया।
जिले में वैक्सीन टीकाकरण का पूर्व अभ्यास जिले में छह स्थानों पर किया गया। इनमें जिला अस्पताल में दो स्थानों पर, जिला महिला अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व बिरधा जखौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के पूर्व अभ्यास की तैयारियां बिल्कुल चुनाव की तर्ज पर की गई थीं। टीकाकरण के लिए अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई। एक टीम में छह कर्मी तैनात रहे। इनमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दो पुलिसकर्मी, टीकाकरण के लिए एक वैक्सीनेटर, एक कर्मचारी सत्यापन करने और दो सहयोगी रहे।
एक वैक्सीन टीकाकरण सेंटर पर दो सत्र आयोजित किए गए। इस तरह छह सेंटरों पर 12 सत्र लगाए गए। प्रत्येक सत्र में 25 व्यक्तियों पर वैक्सीन के टीकाकरण का पूर्व अभ्यास किया गया। इसमें ड्राई रन में 300 लोगों पर अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान लाभार्थियों का सर्व प्रथम हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें तापमान मापा गया। जहां से पंजीयन होने के बाद अगले कक्ष में प्रवेश दिया गया। जहां पर लाभार्थी के दस्तावेज की जांच हुई, सत्यापन के बाद टीकाकरण कक्ष में पहुंचे। जहां पर सांकेतिक तौर पर टीकाकरण किया गया। इसके बाद लाभार्थी को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
------
डीएम ने किया वैक्सीन टीकाकरण के पूर्व अभ्यास का शुभारंभ
जिला अस्पताल में कोविड टीकाकरण के पूर्व अभ्यास का शुुुभारंभ जिला अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने वार्ड का फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लाभार्थी को को दी जाने वाली सुविधाओं की हकीकत जानी। ड्राई रन में तैनात कर्मचारियों से टीकाकरण की जानकारी ली। जिसमें बताया कि लाभार्थियों की जांच होगी। जिसके बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। टीकाकरण के बाद वेटिंग रूम में बिठाया जाएगा। किसी तरह की परेशानी न होने पर जाने दिया जाएगा। जिला अस्पताल में सर्व प्रथम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी को सांकेतिक टीका लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, सदर उपजिलाधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चतुर्वेदी, एसीएमओ डॉ. हुसैन खान, जिला सूचना अधिकारी पियूष चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष व निगरानी स्थापित किए गए
ललितपुर। ब्लाक बिरधा स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण का ड्राई रन (मॉकड्रिल) का आयोजिन नोडल अधिकारी सहायक मलेरिया अधिकारी केएससिंह की देखरेख में किया गया। मंगलवार को वैक्सीन टीकाकरण के पूर्व अभ्यास के लिए पीएचसी पर तैयारियां की गई थी। यहां प्रतीक्षालय, टीकाकरण कक्ष व निगरानी स्थापित किए गए। इनमें लाभार्थियों की जांच व सत्यापन के बाद सांकेतिक टीकाकरण किया गया। इसके बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखना सुनिश्चित किया गया। नोडल अधिकारी व मुख्य अतिथि मड़ावरा सीएचसी अधीक्षक ने सत्र का बिंदुवार निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों और कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। ड्राई रन की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय खरे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. छत्रपाल सिंह, बीपीएम प्रभा राठौर, बीसीपीएम कोमल प्रसाद, अर्पिता, कल्पना, आशीष नामदेव आदि मौजूद रहे।

जिला अस्पताल में कोविड 19 बुथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR

जिला अस्पताल में कोविड 19 बुथ का निरीक्षण के दौरान टीकाकरण से संबंधित एएनएम से बात करते जिलाधिकार?- फोटो : LALITPUR

जिला अस्पताल में बना कोविड 19 टीकाकरण बुथ- फोटो : LALITPUR