{"_id":"60d8d8f38ebc3e8dd73eda4c","slug":"covid-examination-mendatory-before-city-entering-lalitpur-news-jhs198153320","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बाहर से आने वालों की सीमा पर होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बाहर से आने वालों की सीमा पर होगी कोविड जांच
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की सीमा से सटे पड़ोसी राज्य के जिला शिवपुरी में डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सीमा पर कोविड जांच अनिवार्य कर दिया गया है। जिले के आठ बार्डरों पर टीमें नियुक्त की गई हैं। जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी में डेल्टा प्लस वेरिएंट वायरस पाए गए हैं। ऐसे में पड़ोसी राज्य से जिले में आने वाले लोगों से नए वेरिएंट आने का खतरा बना हुआ है। इसकी रोकथाम को लेकर जनपद की सीमाओं से प्रवेश करने वाले बाहरी लोगों की कोविड जांच अनिवार्य कर दी गई है। सीमाओं पर कोविड जांच के लिए आठ बार्डरों पर आठ टीमों को तैनात किया गया है, जो बाहर से आने वाले लोगों की सैंपल लेकर जांच करेंगी। इसके अलावा ट्रेनों से आने वाले व्यक्तियों की जांच के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में टीम लगी हैं, जो कोविड जांच कर रही हैं। जिले की सीमा पर प्रवेश करने वाले लोगों की जांच के लिए नियुक्त टीमों को लक्ष्य दिया गया है। आठ टीमें प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार लोगों की कोविड जांच करेंगी, हालांकि लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों का आवागमन बढ़ गया है।
----
इन स्थानों पर लगी जांच टीम
शहर के रेलवे स्टेशन ललितपुर, रेलवे स्टेशन तालबेहट, रेलवे स्टेशन धौर्रा में ट्रेन से आने वाले व्यक्तियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा मध्यप्रदेेश की सीमा से सटे चंदेरी की ओर से आने वाले लोगों की जांच ग्राम राजघाट, सागर की ओर से आने वाले लोगों की गौना हाईवे, टीकमगढ़ महरौनी, मड़ावरा, बानपुर, तालबेहट आदि स्थानों पर टीमों के द्वारा बाहर से से आने वाले व्यक्तियों की कोविड जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
---
मामले बढ़ने पर समिति करेंगी निगरानी
वर्तमान में कोविड जांच में कम संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं। इसको लेकर राहत बनी हुई है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी की जाएगी। जिसके लिए शहर में मोहल्ला निगरानी समिति व गांव में ग्राम निगरानी समितियों को निर्देश दिए गए हैं।
---
कोरोना संक्रमित मरीजों में पड़ोसी राज्य के शिवपुरी में डेल्टा प्लस वेरिएंट के कुछ केस सामने आए हैं। जिसके चलते जनपद की सीमाओं पर कोविड जांच टीमों को नियुक्त किया गया है, जो बाहर से आने वाले लोगों की कोविड जांच करेंगी।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
----
फोटो- 12
कोरोना : 134 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
पाली। नगर पंचायत पाली की नदवानी बगीचा चौरसिया समाज धर्मशाला में लगाए गए कोविड टीकाकरण शिविर में 18 से 44 वर्ष तक के 118 युवाओं ने पहला डोज लगवाया। वहीं 45 वर्ष से अधिक के 16 लोगों ने टीका लगवाया। इस तरह 134 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया। कस्बा में कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को डोज लगवाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। युवा वैक्सीनेशन के लिए ऑन लाइन पंजीयन कर टीकाकरण करा रहे हैं। वृद्धजनों का शिविर में ही पंजीयन कर टीका लगाया जा रहा है। टीका के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक रोका गया। जिसके बाद स्वास्थ्य की जानकारी लेकर घर जाने दिया। इस दौरान सदर लेखपाल अमित कुमार, एएनएम रागिनी, आशा मंजो ग्रामीण मौजूद रहे।
----
फोटो- 11
वैक्सीन को लेकर भ्रम न पालें : राज्यमंत्री
बानपुर/ललितपुर। कस्बा बानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न पालें।
सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन अधिक कारगर है। सीएमओ डॉ. डीके गर्ग ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं। जिला पंचायत सदस्य डॉ. आशीष रावत ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करें। इस मौके पर लोगों को कोरोना किट बांटी गई। इसमें जीरो से एक वर्ष, एक से पांच वर्ष व पांच से 12 वर्ष और 12 से अधिक उम्र तक के लोगों को कोविड किट बांटी गई। चिकित्सकों ने किट में मौजूद दवाइयों की जानकारी दी। इस दौरान बार अधीक्षक डॉ. सीवी राजपूत, चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवनीत कुमार, ग्राम प्रधान अवध बिहारी पटैरिया, सोनू चौबे, धर्मेंद्र राज, वीरेंद्र राय, विपेंद्र यादव, हरिशंकर पाठक, रविकांत लिटौरिया, अखिलेेश, इंदल सिंह मौजूद रहे।