{"_id":"60887ae68ebc3e245a773958","slug":"covid-dictict-magistrate-inpection-lalitpur-news-jhs193998381","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने परखी कोविड अस्पताल तालबेहट में व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने परखी कोविड अस्पताल तालबेहट में व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिने कुमार ने राजकीय पॉलीटेक्निक तालबेहट स्थित एल-1 हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालबेहट स्थित एल-2 हॉस्पिटल एवं स्ट्रॉग रूम, विकासखंड तालबेहट का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं ऑक्सीजन आपूर्ति की वास्तविकता देखी। चेतावनी दी कि किसी तरह की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
तालबेहट स्थित एल-1 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ कर उनके उपचार, दवा, ऑक्सीजन आपूर्ति, खानपान गुणवत्ता, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति एवं साफ- सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपस्थित चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ को निर्देशित किया कि उपरोक्त कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतते हुए पूर्ण निष्ठा से कार्य किया जाए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालबेहट स्थित एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से पूछताछ कर उनके उपचार, दवा एवं ऑक्सीजन आपूर्ति, खानपान गुणवत्ता, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति एवं साफ- सफाई आदि व्यवस्थाएं जानीं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज, तालबेहट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत विकासखंड तालबेहट में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटिकाओं की सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया। स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था ठीक पाई गई और यहां सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में बनाए गए मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मतगणना की तैयारियों में निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।