फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Couple crushed to death by truck in Lalilpur one year old child injured

दोनों ने लगाया होता हेलमेट तो दिव्यांश न होता अनाथ: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, एक साल का मासूम गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 08:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

मजरा शाहपुर निवासी कोमल (26) पुत्र धनुषराम रक्षाबंधन पर वह पत्नी सपना (22) और एक वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव बरौदाड़ाग गया था। त्योहार मनाने के बाद दंपती शुक्रवार को बेटे सहित वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
Couple crushed to death by truck in Lalilpur one year old child injured
ट्रक ने दंपती को कुचला, एक साल का मासूम घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ललितपुर स्थित तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित बम्हौरी सर में अनियंत्रत ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गई और एक साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल मासूम को सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दंपती के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खांदी के मजरा शाहपुर निवासी कोमल (26) पुत्र धनुषराम रक्षाबंधन पर वह पत्नी सपना (22) और एक वर्षीय पुत्र दिव्यांश के साथ बाइक से अपनी ससुराल गांव बरौदाड़ाग गया था। त्योहार मनाने के बाद दंपती शुक्रवार को बेटे सहित वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बम्हौरी सर के निकट पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को तेज टक्कर मार दी जिससे वह दोनों ट्रक के पहिए के नीचे आकर लहूलुहान हो गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मासूम दिव्यांश टक्कर लगने से दूर जाकर डिवाइडर के बीच में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों के शवों को घटनास्थल से हटवाकर सीएचसी भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल मासूम को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंच गए और शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक मृतक कोमल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा है। उधर मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हुई और उसका एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक

हेलमेट लगाए होते तो बच सकती थी जान
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक सवार कोमल हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके व पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों का कहना था कि यदि वह लोग हेलमेट लगाए होते तो दोनों की जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed