फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   councillor got his head shaved on the twelfth day of hunger strike in Jhansi

UP: भूमि संरक्षण विभाग के खिलाफ 12 दिन से अनशन पर बैठे, सुनवाई न होने पर सभासद व एक अन्य ने कराया मुंडन; Video

Tue, 01 Apr 2025 10:07 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Apr 2025 10:07 PM IST
सार

ललितपुर में भूमि संरक्षण विभाग के खिलाफ बारह दिन से पीड़ित अनशन पर बैठे हुए हैं। कोई सुनवाई न होने पर अब सभासद व एक अन्य पीड़ित ने अनशन स्थल पर मुंडन कराया है।

विज्ञापन
councillor got his head shaved on the twelfth day of hunger strike in Jhansi
अनशन स्थल पर कराया मुंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूमि संरक्षण विभाग के खिलाफ बारह दिन से पीड़ित अनशन पर बैठे हुए हैं। अनशन के दौरान पार्षद और कुछ संगठनों का साथ भी उन्हें मिला, लेकिन अब तक जिला प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर सभासद व एक अन्य पीड़ित ने अनशन स्थल पर मुंडन कराया। यह जानकारी लगते ही जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी, एसडीएम और सांख्यिकी अधिकारी की एक समिति गठित की गई है, जो अब मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन




भूमि संरक्षण विभाग में दस्तावेजों से छेड़खानी करने, खेत तालाब परियोजना में लाभार्थी कृषकों के खातों को बदलकर दलालों के खाते में डालकर आवंटित धनराशि में भ्रष्टाचार करने, वर्ष 2022-23 में कई खेत तालाबों में बिना पक्के कार्यों इनलेट का निर्माण नहीं कराने का आरोप लगाते हुए ग्राम चढ़रऊ के किसान एवं अन्य पीड़ितों ने 21 मार्च को उपकृषि निदेशक कार्यालय के बाहर परिसर में अनशन करते हुए जांच कराए जाने की मांग की। 

विज्ञापन

सभासद मनमोहन चौबे और सीताराम पटेल ने मुंडन कराया
शुरूआत में उन्होंने तीन दिन तक यहां अनशन किया, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर वह घंटाघर स्थित नगर पालिका परिसर के मैदान में अनशन पर बैठकर लगातार धरना दे रहे थे। लगातार बारह दिनों से धरना देने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने धरना स्थल पर ही मुंडन कराते हुए विरोध करने का निर्णय लिया। मंगलवार को यहां धरना स्थल पर भूमि संरक्षण विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर सभासद मनमोहन चौबे और सीताराम पटेल ने मुंडन कराते हुए अपना विरोध जताया।

लगाए ये आरोप
ग्राम चढ़रऊ निवासी पंकज पटेल एवं सभासद मनमोहन चौबे ने आरोप लगाया कि भूमि संरक्षण विभाग में राजकीय दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए खेत तालाब परियोजना में लाभार्थी कृषक के खातों को परिवर्तित कर शासन की आवंटित करोड़ों रुपये की धनराशि में भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने परियोजना रमपुरा कटवर, चुंगी, धनगोल, कंधारीकलां, झांवर, खांदी की पत्रावली एवं मापन पुस्तिका की जांच किए जाने की मांग की है।

कोई सुनवाई नहीं हो रही
आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनेकों खेत तालाब में बिना पक्के कार्यों इनलेट का निर्माण नहीं कराया गया और कर्मचारियों से मिलकर कृषकों के खातों को परिवर्तित कराते धनराधि दूसरों के खातों में पहुंचाई गई। इसके अलावा बहुउद्देशीय आजीविका सरोवर ग्राम दूधई डुंगरिया विकास खंड बिरधा एवं ग्राम सीरोनकलां का स्थलीय निरीक्षण किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि वह कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

एसडीएम, डीडीओ व सांख्यिकी अधिकारी की टीम करेगी जांच
धरना स्थल पर मुंंडन कराने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह, डीडीओ अतिरंजन और सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए और अनकारियों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें समझाया और जांच कराए जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इसकी जांच सौंपी गई है और वह पूरी जांच करेंगे। काफी देर समझाने के बाद अनकारी मान गए और अपना अनशन समाप्त किया। अनशन के दौरान हरीबाबू शर्मा, हरपाल सिंह पटेल, अवनीश सुल्लेरे, अभिषेक बाजपेयी, सुरेंद्र सिंह परमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed