फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Councillor attacked in Nagar Palika office, admitted to hospital

Lalitpur News: पार्षद पर नपा कार्यालय में हमला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Councillor attacked in Nagar Palika office, admitted to hospital
ललितपुर। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार दोपहर में वार्ड-15 से पार्षद से मारपीट की गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पार्षद ने स्वास्थ्य नायक सहित कुछ लोगों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य नायक ने भी पार्षद पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

वार्ड-15 गांधीनगर प्रथम के पार्षद मनमोहन चौबे घंटाघर के पास स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय में बैठने के लिए चैंबर की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। वह अपनी मांगों को लेकर बातचीत कर रहे थे कि विपक्षी पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। नपा कर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। मारपीट में पार्षद घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पार्षद मनमोहन ने बताया कि जब वह नगर पालिका में थे, तब विपक्षी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पार्षद ने नगर पालिका के अधिकारी व ठेकेदार पर स्वास्थ्य नायक से साथियों संग मिलकर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed