फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona vaccination youth

अब दो हजार युवाओं को लगाई जाएगी कोविड वैक्सीन

Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination youth
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। कोरोना संक्रमण से युवाओं को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। अब एक दिन में 18 से 44 वर्ष के दो हजार युवाओं को कोविड टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सत्रों की संख्या बढ़ाकर 19 कर दी है। दो ब्लाकों की जगह सभी ब्लाक स्तर की सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों को कोविड टीका लगाए जाने निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते कोविड टीकाकरण को प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर समाजसेवी व निगरानी समितियों के साथ जनप्रतिनिधियों की मदद ली जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं के टीकाकरण के लक्ष्य को बढ़ा दिया है। अब तक प्रतिदिन एक हजार युवाओं को वैक्सीनेशन किया जा रहा था, जिसे बढ़ाकर दो हजार का लक्ष्य किया है। इसके लिए दस सत्रों की जगह अब 19 सत्र कर दिए हैं। इनमें दो सत्र महिलाओं के लिए अलग से लगाए जा रहे हैं। यहां पर केवल महिलाओं व युवतियों को ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिला महिला अस्पताल व जिला अस्पताल में सत्र लगाए गए हैं। इसके साथ ही तालबेहट अस्पताल में दो सत्र लगाए जाएंगे। इन सभी सत्रों में 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन कर टीकाकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन
शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, न्यू पीएचसी नेहरू नगर, न्यू पीएचसी गोविंद नगर, जिला सत्र न्यायालय, जिला सूचना कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी, नगर संसाधन केंद्र, रावर इंटर कॉलेज, रैन बसेरा और ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी मड़ावरा, सीएचसी महरौनी, सीएचसी तालबेहट, सीएचसी बार, पीएचसी जखौरा, पीएचसी बिरधा आदि स्थानों पर वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
अब सत्रों की संख्या दस से बढ़ाकर 19 कर दी गई है। महिलाओं के लिए अलग सत्र लगाया गया है। प्रतिदिन दो हजार युवाओं को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed