{"_id":"60b7e42e8ebc3e9a220270e1","slug":"corona-vaccination-nine-positive-lalitpur-news-jhs1962170185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बुधवार को दो संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 120 पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2480 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध व्यक्ति समेत नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 11 लोगों के स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बाद अब रिकवरी रेट बढ़कर 97.85 प्रतिशत हो गया है।
जिले में बीते दिनों ब्लॉक तालबेहट के कस्बा निवासी हरकुंअर 55 वर्ष व तेजपाल 50 वर्ष कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने 2480 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 910 व और एंटीजन किट से 1570 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में आठ व एंटीजन किट से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के फायर स्टेशन व ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक तालबेहट के कस्बा के मोहल्ला चौबयाना, सिविल लाइन, असऊपुरा, बिजरौठा, गुंदेरा, राजपुरा, उरई के सैद नगर व मध्यप्रदेश के सकवारा निवासी एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आठ संक्रमित होम आइसोलेशन, एक अन्य जनपद निवासी है।
जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 12651 पहुंच गया है। इनमें 120 की मौत हो चुकी और 12380 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 151 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। बीते चार दिनों के 1776 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
----
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2480 सैंपल लिए गए। इनमें नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वस्थ होने का आंकड़ा लगातार बढ़ने से रिकवरी रेट बढ़कर 97.85 हो गया है।
- डॉ. डीके गर्गमुख्य चिकित्सा अधिकारी