{"_id":"608dbc028ebc3ed1e964395b","slug":"corona-threat-443-positive-five-died-lalitpur-news-jhs1942379105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टूटा कोरोना का कहर, 443 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर टूटा कोरोना का कहर, 443 नए कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में शनिवार को 2232 सैंपल की जांच में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर से चार सौ पार कर गया और 443 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अकेले शहर में ही 151, तालबेहट क्षेत्र में 97 व महरौनी में 80 नए मरीज पाए गए हैं। जबकि, पांच लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक दिन में 304 कोरोना से पीड़ित मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जिले में 2232 लोगों की कोरोना की जांचें की गईं, जिनमें आरटीपीसीआर जांच में 371 व एंटीजन जांच में 72 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट झांसी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई है। शनिवार को पाए गए कोरोना मरीजों में अकेले शहर में 151 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तालबेहट क्षेत्र में 97, महरौनी क्षेत्र में 80, मड़ावरा क्षेत्र में 26, बार क्षेत्र में 30, जखौरा क्षेत्र में 12, बिरधा क्षेत्र में 20 और पाली में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 304 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के उपरांत ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। इनमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से सात और होमआइसोलेशन से 297 मरीज ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,956 हो गई है। इसके अलावा पांच कोरोना पॉजीटिव मरीजों की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। जिसके तहत 48 वर्षीय, 59 वर्षीय ग्रामीण, 25 वर्षीय युवक, महरौनी निवासी 38 वर्षीय महिला एवं ललितपुर निवासी 43 वर्षीय एक व्यक्ति की तालबेहट के एल-2 अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
--------
शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों से कुल 2232 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई, जिसमें 443 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। तालबेहट में उपचार के दौरान एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।
-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी