फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona school open

17476 के सापेक्ष 4550 छात्रों ने ही हाजिरी दी

Tue, 20 Oct 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
corona school open
मुख्य विकास अधिकारी सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के डर से सहमति देने के बाद भी तीन गुना विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंचे हैं। सोमवार को स्कूलों में कक्षा-9 से 12 तक के 4,550 विद्यार्थियों ने ही उपस्थिति दर्ज कराई है। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर कोविड से बचाव की तैयारियों को देखा।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के बाहर संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। सोमवार को कक्षा 9,10,11 एवं 12 की कक्षाओं के छात्र/छात्राओं को बुलाया गया। इस दौरान शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 554 के मुकाबले 70, राजकीय इंटर कॉलेज में 910 के सापेक्ष 108, वर्णी कॉलेज में 127 के मुकाबले 67 छात्र उपस्थित हुए। इस तरह जिले में 17476 के सापेक्ष 4550 छात्रों ने हाजिरी दी है। सुबह की पाली में कक्षा 9 व 10 के छात्रों की कक्षाएं सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक एवं कक्षा 11 व 12 के छात्रों की कक्षाएं दोपहर 12.20 बजे से 3.20 बजे तक संचालित की जा रही हैं। इस दौरान छात्रों के मध्य छह फुट की दूरी व एक डेस्क पर एक विद्यार्थी को ही बैठाया जा रहा है। उधर, सुबह की पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी संतोष यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर के साथ जीआईसी, जीजीआईसी व वर्णी कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों को भी देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए। विद्यार्थियों को हैंडवॉश, सैनिटाइज कराने के पश्चात ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। विद्यालय में प्रवेश के समय एवं छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाय तथा एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी न की जाय। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिरिक्त मास्क उपलब्ध रखे जाएं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में छात्र/छात्राओं को छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की जाए। विद्यालय में उपस्थिति हेतु लचीला रुख अपनाया जाय। किसी विद्यार्थी को विद्यालय आने के लिए बाध्य न किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विद्यालय में सुरक्षा के सभी इंतजाम रखे गए। सामाजिक दूरी के लिए परिसर में गोले बनाए गए। छात्र व शिक्षक मुंह पर मास्क लगाए थे।
राजेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
----
पहला दिन होने के कारण विद्यालय में सहमति के बाद भी कम छात्राएं उपस्थित हुई। कई छात्राएं व्रत भी रखे हुए हैं। उन्होंने धीरे-धीरे उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद जताई।

पूनम मलिक, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

जीजीआईसी का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी संतोष यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक रामश?

जीजीआईसी का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी संतोष यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक रामश?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed